HomeBiharगुरुकुल जैसी शिक्षा का मौका, रहने-खाने की पूरी व्यवस्था मुफ्त; 28 अगस्त...

गुरुकुल जैसी शिक्षा का मौका, रहने-खाने की पूरी व्यवस्था मुफ्त; 28 अगस्त तक करें आवेदन

Simultala Residential School Admission 2027: बिहार में रहकर अपने बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दिलाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जा रहा है. इस स्कूल में एडमिशन मिलने के बाद आपके बच्चे को रहने की सुविधा, भोजन और हेल्थकेरय, सब एक ही छत के नीचे मिलेगा. सत्र 2027-28 में एडमिशन पाने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 28 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. 

कक्षा 6 में मिलेगा नामांकन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह नामांकन सत्र 2027-28 के लिए होगा. ऐसे में जिन छात्रों और माता-पिता की रुचि आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कराने में है, वे लास्ट डेट से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

पढ़ाई, हॉस्टल और भोजन फ्री 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की खासियत यहां मिलने वाली आवासीय व्यवस्था है. छात्रों को शिक्षा, छात्रावास, भोजन और हेल्थ फैसिलिटी फ्री उपलब्ध कराई जाती हैं. यानी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने और खाने की सुविधा भी स्कूल की ओर से दी जाती है.

कंप्यूटर लैब और एडवांस लैब की सुविधा 

विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई को एडवांस बनाने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. इनमें कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और एडवांस लैब की सुविधाएं शामिल हैं. इन सुविधाओं के जरिए छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाएगी. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments