Monday, September 16, 2024
HomeJharkhandयादव समाज का श्रीकृष्ण छठी महोत्सव एक सितंबर को

यादव समाज का श्रीकृष्ण छठी महोत्सव एक सितंबर को

रांची: यादव समाज की ओर से श्री कृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन रविवार एक सितंबर को जगन्नाथपुर मंदिर प्रांगण में 10 बजे से मनाएगा। इस अवसर पर 56 भोग मिष्ठान-पकवान प्रभु को अर्पित किया जाएगा।
इससे संबंधित निर्णय शुक्रवार को श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज झारखंड की रातु रोड स्थित किशोरी यादव चौक के समीप हुई बैठक में लिया गया। श्रीकृष्ण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव के अध्यक्षता में हुई
बैठक के दौरान सदस्यों को बताया गया कि एक सितंबर (रविवार) को जगन्नाथपुर मंदिर प्रांगण के समीप श्रीकृष्ण छठी महोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया जाएगा।
श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखंड के मुख्य संरक्षक एवं राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान सार्वजनिक रूप से छठी महोत्सव कार्यक्रम श्रीकृष्ण विकास परिषद के बैनर तले प्रथम बार महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण के समीप किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भव्य व आकर्षक होगा।
भगवान श्रीकृष्ण को उनके मन पसंद भोजन फल-मूल, मक्खन-मिष्ठान एवं पकवान 56 भोग परोसकर उन्हें श्रद्धा भाव से अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोगो की सपरिवार उपस्थिति रहेगी।

श्री यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखंड द्वारा आयोजित छठी महोत्सव कार्यक्रम में यादव परिवार के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी सादर आमंत्रित हैं।‌ सभी लोगों का परिषद हार्दिक स्वागत करेगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन के साथ होगी। उसके बाद दोपहर में महाप्रभु श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात आगंतुक गणमान्य को प्रसाद के रूप में पकवान वितरण किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष सुरेश राय, सचिव रामकुमार यादव, संगठन सचिव सुधीर गोप,अर्जुन यादव,उमेश यादव,मैनेजर राय,राम इकबाल चौधरी,रामनाथ यादव,श्री यादव,ललन यादव,प्रेम प्रसाद राय सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments