HomeJharkhandसिगरेट मांगने को लेकर विवाद में चली गोली, आदित्यपुर में सोनू कुमार...

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद में चली गोली, आदित्यपुर में सोनू कुमार की हत्या से सनसनी

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना सतबोहनी जुलूमटांड़ स्थित काली पूजा पंडाल के समीप की है। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम सोनू कुमार को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने की बात सामने आ रही है। वहीं, घटनास्थल से ताश की गड्डियां मिलने के बाद जुआ खेलने के दौरान विवाद होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

इस मामले में प्रारंभिक तौर पर विशाल सिंह पर गोली मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

हत्या के बाद इलाके में दहशत

सतबोहनी जुलूमटांड़ में हुई इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। सरेआम गोलीबारी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय युवक सुमित कुमार ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। अब पुलिस की जांच के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments