HomeJharkhandसंविधान बचाओ अभियान: 26 नवंबर को रांची में कांग्रेस निकालेगी विशाल जुलूस,...

संविधान बचाओ अभियान: 26 नवंबर को रांची में कांग्रेस निकालेगी विशाल जुलूस, धनबाद में बनी रणनीति

धनबाद। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को रांची के डोरंडा में कांग्रेस विशाल जुलूस निकालेगी। इसको लेकर धनबाद के सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता शाहिद अली खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और के. राजू के निर्देशानुसार संविधान बचाओ अभियान के तहत रांची में विशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे।

बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments