HomeJharkhandसैनिक स्कूल तिलैया बना राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन, गोपालगंज रहा...

सैनिक स्कूल तिलैया बना राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन, गोपालगंज रहा उपविजेता

कोडरमा:– जिले के सैनिक स्कूल तिलैया डैम में 19 सितंबर से चल रही पांच दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और बंगाल के आठ सैनिक स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पांच दिनों तक कैडेटों के बीच वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, क्विज और डिबेट समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल तिलैया ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि सैनिक स्कूल गोपालगंज की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के दौरान सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य कर्नल एस. मोहन राव आर. ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।

समारोह में विभिन्न सैनिक स्कूलों से पहुंचे कैडेटों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट के दौरान कैडेटों का अनुशासन और उत्साह देखने लायक रहा। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ओवरऑल चैंपियन बनने के बाद सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेटों ने खुशी जताई। कैडेटों ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए लगातार कड़ी मेहनत की थी, जिसका परिणाम चैंपियनशिप के रूप में मिला। उन्होंने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें बिहार, झारखंड और बंगाल के अलग-अलग सैनिक स्कूलों से आए कैडेटों से मिलने और उनकी सभ्यता एवं संस्कृति को करीब से समझने का अवसर भी मिला।

सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य कर्नल एस. मोहन राव आर. ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सैनिक स्कूल सोसायटी की ओर से करीब चार वर्ष पहले इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सैनिक स्कूल तिलैया को मिली थी, जिसे स्कूल ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी कैडेटों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह ने खेल, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

बाइट—कैडेट, सैनिक स्कूल तिलैया
बाइट—कर्नल एस. मोहन राव आर.
बाइट—प्राचार्य, सैनिक स्कूल तिलैया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments