HomeCrimeरांची में ऑटो सवार यात्री से चाकू के बल पर लूट का...

रांची में ऑटो सवार यात्री से चाकू के बल पर लूट का खुलासा, चालक समेत दो गिरफ्तार

रांची:– अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ऑटो से यात्री को सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू के बल पर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, लूटा गया मोबाइल फोन, छह हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 10 सितंबर की रात की है। 61 वर्षीय मो. अनजार अहमद, गया (बिहार) से लौटकर रांची पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे उन्होंने हटिया मोड़ के पास अरगोड़ा जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद था।

बताया गया कि ऑटो जब हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंचा, तो चालक ने मुख्य सड़क छोड़कर ऑटो को सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया। वहां चालक और उसके साथी ने यात्री को चाकू का भय दिखाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उनसे करीब 22 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी रांची के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनी सिंह उर्फ पाजी उर्फ मनवीर सिंह और चिक कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ऑटो, मोबाइल फोन, छह हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोनी सिंह का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी कोई भूमिका रही है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments