HomeJharkhandप्राण प्रतिष्ठा : हर किसी पर रहेगी नज़र

प्राण प्रतिष्ठा : हर किसी पर रहेगी नज़र

राँची वासियों से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील। प्राण प्रतिष्ठा पर सोशल मिडिया पर ज़िला प्रशासन की रहेगी पैनी नज़र, 8987790674 पर करें शिकायत।

आज राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रांची जिला में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की ओर से संयुक्तादेश जारी किया गया है। प्रमुख स्थानों पर सामाजिक सौहार्द, लोक परिशांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

नियमानुसार लाउडस्पीकर और डीजे के इस्तेमाल का निर्देश

राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रांची जिला में विभिन्न स्थानों/धार्मिक स्थलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रम स्थलों/धार्मिक स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार लाउडस्पीकर और डीजे के इस्तेमाल का निर्देश है। सभी आयोजकों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी को इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि ध्वनि प्रदूषण न हो, तय मानक और निर्धारित समयानुसार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाए, रात 10:00 के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग ना किया जाए।

प्राण प्रतिष्ठा पर विवादित गाने बजाए जाने की मनाही

विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में किसी भी तरह के विवादित गाने बजाए जाने की मनाही है। असामाजिक तत्व बेवजह फायदा ना उठा पाए इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी धार्मिक संगठनों/आयोजन समितियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई है।

सोशल मिडिया पर पैनी नज़र, 8987790674 पर करें शिकायत

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र सामाजिक सौहार्द, लोक परिशांति बनाए रखें जाने को लेकर सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी से कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक किया गया। बैठक में एस.डी.एम. रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अंचल अधिकारी बड़गई एवं सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहें। ज़िला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर गलत एवं भ्रामक मैसेज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज़िला में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय है, जिसमें प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखेंगे। आमजन सोशल मीडिया मीडिया पर किसी तरह की भ्रामक पोस्ट की शिकायत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के मोबाइल नंबर 8987790674 पर कर सकते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्टैटिक प्रतिनियुक्त

राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र सामाजिक सौहार्द, लोक परिशांति बनाए रखे जाने को लेकर दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये सभी विधी-व्यवस्था एवं सुरक्षा- व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे साथ ही किसी प्रकार की आमसूचना/ सूचना वरीय पदाधिकारी को अवगत करायेगे।

क्यूआरटी की प्रतिनियुक्ति

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने कहा की जो भी क्यूआरटी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्हें कोई अप्रिय घटना घटने पर तुरंत उस स्थान में भेजने की व्यवस्था तुरंत हो, फ़ोर्स के मूवमेंट की पूरी व्यवस्था हो। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना की तैयारियों के बारें में विस्तार से जानकारी लिया। साथ ही सभी थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा की कोई घटना की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराए। ताकि पुलिस किसी भी स्थिति में तैयार रहें।

किसी भी अप्रिय घटना से लड़ने को जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

उपायुक्त रांची ने बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की सारे सेफ्टी का ख्याल रखें, प्रमुख मंदिरों पर ध्यान दे। इतिहास में कही विवाद हुआ हो तो उसपर विशेष ध्यान दे। सभी सम्बंधित अधिकारी समन्वय बना कर रहें, किसी घटना पर पैनी नजर बनाये रखें। अफवाहों से बचें, सोशल मिडिया पर ध्यान दे, सभी तैयारी दुरुस्त रखें। लगातार नजर बनाए रखें। उपायुक्त रांची ने विशेष रूप से कहा की किसी भी अप्रिय घटना से लड़ने को जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

लगातार सोशल मिडिया की मॉनिटरिंग

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा की, कुछ असामाजिक तत्व सोशल मिडिया यथा व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर(X) इत्यादि के माध्यम से भ्रामक एवं तथ्यहीन खबर (फोटो, वीडियो, ऑडियो) फैलाने का प्रयास कर विधी-व्यवस्था को ख़राब करने एवं लोक परिशांति भंग करने की कोशिश कर सकते है। इसलिए लगातार सोशल मिडिया की मॉनिटरिंग की जाएगी। सोशल मिडिया मॉनिटरिंग के लिए पुलिस उपाधीक्षक, नगर नियंत्रण कक्ष मो. संख्या-7857832995, इनके सहयोग की लिए अ. नी. साइबर सेल- मो. संख्या- 8969995310 एवं अ. नि. साइबर सेल- मो संख्या-8210307871 सोशल मिडिया पर लगातार निगरानी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments