HomeHealthSNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, मरीज की मौत...

SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, मरीज की मौत से मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में रविवार को बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। अस्पताल के इमरजेंसी स्थित सर्जिकल ICU में करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रहने के दौरान 48 वर्षीय आदिवासी महिला पानमुनि देवी की मौत हो गई। मृतका गिरिडीह जिले की रहने वाली थीं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली गुल होने के कारण ICU में लगे जरूरी मेडिकल उपकरण प्रभावित हुए और इसी दौरान पानमुनि देवी की हालत बिगड़ गई। हालांकि, उनकी मौत बिजली कटने से हुई या पहले से गंभीर चिकित्सकीय स्थिति के कारण, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पानमुनि देवी को जहरीले सांप ने काट लिया था। गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें SNMMCH रेफर किया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें सर्जिकल ICU में भर्ती किया था।

रविवार को अचानक ICU की बिजली गुल हो गई और करीब आधे घंटे तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान मरीजों की देखभाल और जरूरी उपकरणों के संचालन के लिए पर्याप्त बैकअप व्यवस्था नहीं थी। बिजली गुल होने से महिला और पुरुष वार्ड में भी अंधेरा छा गया। गर्मी से परेशान मरीजों के परिजन हाथ के पंखे से मरीजों को हवा करते नजर आए।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, करीब एक सप्ताह से अस्पताल का जनरेटर खराब है। इसी वजह से बिजली कटने की स्थिति में बैकअप व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कभी-कभी ICU की बिजली भी बाधित हो जाती है।

घटना के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था, जनरेटर और ICU में वैकल्पिक बैकअप को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए मामले की जांच जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments