HomeJharkhandसिमरिया में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन की...

सिमरिया में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना गर्ल स्कूल के समीप की है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल सिमरिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भी स्पष्ट नहीं है।

इधर, पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाकर दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments