HomeCrimeलातेहार में युवक हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विरोध में हत्या...

लातेहार में युवक हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विरोध में हत्या का आरोप; 3 आरोपी गिरफ्तार

लातेहार: जिले में बीते दिन हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम अंसारी, नौशाद आलम और कमलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। तीनों की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से की गई।

मामले की जानकारी देते हुए लातेहार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पतकी पिकेट के समीप एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया।

हालांकि, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों की ओर से पुलिस को लिखित सूचना दी गई। इसके बाद मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई और तीन संदिग्ध आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का विरोध करने को हत्या की वजह बताया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। मामले में बरामद तीन मोबाइल फोन समेत अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments