HomeJharkhandझारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव कल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत तीन पदों पर होगा...

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव कल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत तीन पदों पर होगा मतदान

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए 4 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में होगा।

अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए रिंकू भकत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव चुनाव मैदान में हैं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पदों के लिए परिषद के सदस्य मतदान करेंगे।

चुनाव की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ को सौंपी गई है। मतदान के बाद मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments