Saturday, July 27, 2024
HomeJharkhandझारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मथुरा महतो के प्रति जताया आभार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मथुरा महतो के प्रति जताया आभार

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड विधानसभा में सभी आंदोलनकारियों व आश्रित पत्नी - बच्चों को समान रूप से पहचान, पेंशन, नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं का लाभ देने की मांग राज्य सरकार से की है।

रांची:

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो के सचेतक सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो से उनके आवास पर मिलकर उन्हें बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि श्री महतो ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को जेल की बाध्यता को दूर कर सभी आंदोलनकारियों व आश्रित पत्नी – बच्चों को समान रूप से पहचान, पेंशन, नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं का लाभ देने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने शून्य काल के दौरान आंदोलकारियों के मामले सदन में उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो,सर्जन हांसदा, अंतू तिर्की,सीमा देवी,प्रेम शंकर साहू ,पुष्कर महतो व विजय कुमार महतो ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
श्री महतो ने कहा कि मैं भी एक आंदोलकारी हूं और अपने दायित्व का निर्वाह कर रहा हूं ,आगे भी करता रहूंगा। राज्य में आंदोलनकारी पार्टी की सरकार है। आंदोलनकारियों की बातें इस कार्यकाल में निश्चित सुनी जानी चाहिए। आंदोलकारियों के कारण ही हमारी व झारखंड सरकार की पहचान है। अलग राज्य के निर्माण में आंदोलकारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments