HomeInternationalIND vs SL 2nd Test: दूसरे दिन भारत को झटका, छठे विकेट...

IND vs SL 2nd Test: दूसरे दिन भारत को झटका, छठे विकेट के रूप में सारांश जैन आउट

IND vs SL 2nd Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत संभलकर की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छठे विकेट का नुकसान उठाना पड़ा।

307 रन पर गिरा भारत का छठा विकेट

डेब्यू कर रहे 33 वर्षीय सारांश जैन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वह केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के साथ ही 307 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा।

सारांश के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। पंत को लेकर पहले दिन से ही सवाल था कि चोट के बावजूद वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे या नहीं। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद उनके खेलने की संभावना जताई थी।

पहले दिन पडिक्कल का शानदार शतक

इससे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे। टीम की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक रहा। पडिक्कल ने 117 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय पारी को मजबूती दी।

वहीं शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। अब दूसरे दिन भारत की कोशिश बड़े स्कोर तक पहुंचने की होगी। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल से टीम को महत्वपूर्ण साझेदारी की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments