HomeCultureIIT मंडी निदेशक ने CM हेमंत सोरेन को दिया जन्माष्टमी महामहोत्सव का...

IIT मंडी निदेशक ने CM हेमंत सोरेन को दिया जन्माष्टमी महामहोत्सव का न्योता, युवाओं के भविष्य पर भी हुई अहम चर्चा

रांची:– झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय मेIIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 4 सितंबर 2026 को कटहल मोड़, रांची में इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ-साथ झारखंड के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। स्किल डेवलपमेंट, AI, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य के युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने तथा आर्थिक विकास को गति देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की।

मौके पर इस्कॉन रांची के प्रदीप दास (PR) और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments