रांची: राजधानी रांची समेत झारखंड के बड़े शहरों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद लंबित चालान की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रैफिक अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने पेंडिंग चालान की स्थिति जांचकर समय पर उसका भुगतान करें।
अधिकारियों के मुताबिक, लंबित चालान रहने पर वाहन से जुड़े कुछ दस्तावेजी काम प्रभावित हो सकते हैं। आरसी अपडेट कराने से लेकर वाहन की बिक्री के दौरान आरसी ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाओं में परेशानी आ सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को पेंडिंग चालान को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गई है।
कई वाहन चालक यह सोचकर चालान का भुगतान टाल देते हैं कि इसे नहीं भरने से तत्काल कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन ट्रैफिक विभाग के अनुसार, लंबित चालान भविष्य में वाहन से जुड़े दस्तावेजी कार्यों में बाधा बन सकता है।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि अगर उनके वाहन पर कोई चालान लंबित है तो उसका भुगतान करें। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर खुद की और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

