HomeJharkhandगिरिडीह में न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार;...

गिरिडीह में न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चांदी के जेवर और दो बाइक बरामद

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र निवासी संतोष पासवान उर्फ चरकु के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बीते 16 अगस्त की शाम ज्वेलर्स संचालक श्याम सुंदर के साथ लूट की घटना हुई थी। एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को देवघर जिले से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के जेवरात में एक चेन, दो बिछिया और एक जोड़ी पायल के अलावा मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस अपाचे RTR 160 और बजाज पल्सर 150 बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बरामद की गई एक बाइक पूर्व में लूटी गई थी और उसका नंबर प्लेट बदलकर लूट की वारदात में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments