HomeJharkhandINDIA गठबंधन की पहली जीत, झारखंड उपचुनाव में NDA को हराया

INDIA गठबंधन की पहली जीत, झारखंड उपचुनाव में NDA को हराया

पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो(JMM) के निधन के बाद खाली हुई डुमरी विधानसभा में उप चुनाव का परिणाम आ गया है। जिसमें शिक्षा मंत्री की पत्नी JMM प्रत्याशी बेबी देवी ने बड़े फ़ैसले से NDA प्रत्याशी यशोदा देवी को शिकस्त दिया है।

INDIA गठबंधन की प्रत्याशी बेवी देवी (JMM) ने अपने प्रतिद्वंदी NDA उम्मीदवार यशोदा देवी (AJSU) को बड़े अंतर से शिकस्त दिया है । इससे NDA को एक बार फिर झारखंड में बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का करीब दो दशक तक इस विधानसभा सीट पर वर्चस्व रहा है। अब उनके निधन के बाद यह बागडोर अब उनकी पत्नी बेबी देवी के कंधो पर आ गई है, जिसमें उन्होंने पहली परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए डुमरी सीट पर जीत दर्ज की है। अब उनकी पत्नी बेबी देवी इस पदभार को संभालेंगी। 24वें राउंड की गिनती में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को 135480 वोट मिले। वहीं NDA प्रत्याशी यशोदा देवी को 118380 वोट मिले। बेबी देवी की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर धारा 144 लागू है।

I.N.D.I.A. और NDA के बीच प्रतिष्ठा की बनी डुमरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में I.N.D.I.A. से झामुमो की उम्मीदवार बेबी देवी ने बाजी मार ली है। NDA  से आजसू की उम्मीदवार यशोदा देवी को उन्होंने 17,100 मतों से पराजित किया है। 2019 में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां से जीत दर्ज की थी। झामुमो की बेबी देवी को कुल 1,35,480 मत मिले जबकि आजसू की यशोदा देवी ने उन्हें काफी अच्छी टक्कर देते हुए 1,18,380 मत हासिल किये। बता दें, डुमरी विधानसभा में 2019 में झामुमो को कुल 37.38 प्रतिशत वोट मिले थे। 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जगरनाथ महतो ने आजसू पार्टी की यशोदा देवी को 34288 वोटों के मार्जिन से हराया था। देश के छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए, उसमें झारखंड में ही I.N.D.I.A. पूरी तरह से एकजुट दिखा। यहां झामुमो, कांग्रेस, राजद, जदयू, के वोट तो मिले ही, AIMIM के मुस्लिम वोट भी लगभग पूरी तरह से I.N.D.I.A. कैंडिडेट को मिले हैं।

अगर 2019 में डुमरी विधानसभा चुनाव से इस बार के चुनाव की तुलना करें तो वोट पिछली बार की तरह ही पड़े हैं, अंतर यह रहा कि पिछले बार AIMIM उम्मीदवार 24 हजार से अधिक वोट पड़े थे, जो इस बार I.N.D.I.A. के पाले में चले गये। 2019 में झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो को कुल 71,128 वोट मिले थे। जबकि आजसू प्रत्याशी को 36840 वोट मिले थे। चूंकि पिछली बार भाजपा अकेले चुनाव लड़ी थी, उसके प्रत्याशी प्रदीप कुमार साहु को 36013 वोट मिले। AIMIM प्रत्याशी अब्दुल मोमिन रिजवी को 24132 वोट मिले थे। लेकिन इस बार 20 हजार से अधिक वोट उनके पाले के झामुमो प्रत्याशी के पास चले गये। पिछली बार जदयू ने भी 5000 से अधिक वोट लाये थे, ये वोट भी I.N.D.I.A. प्रत्याशी को मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments