HomeJharkhandकोकर में टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर...

कोकर में टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

रांची:– राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक वाहन से शुरू हुई आग, कई गाड़ियां चपेट में

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। देखते ही देखते आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। शुरुआती जानकारी में करीब 4 से 5 वाहनों के पूरी तरह जलने की बात सामने आई है, जबकि मौके से अधिक वाहनों के प्रभावित होने की जानकारी भी सामने आ रही है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments