HomeJharkhandTMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े मामले में ED की बड़ी कार्रवाई,...

TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, रांची समेत 7 राज्यों में छापेमारी

रांची: टीएमसी के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीम देश के सात राज्यों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा दिल्ली और कोलकाता में भी ईडी की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ईडी की कोलकाता टीम द्वारा की जा रही है। छापेमारी के मुख्य ठिकाने कोलकाता में बताए जा रहे हैं, जबकि रांची में सांसद से जुड़े एक ठिकाने को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मामला सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कथित सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ा है। रांची में जिस ठिकाने पर कार्रवाई चल रही है, उसका कनेक्शन अखबारे मशरिक प्राइवेट लिमिटेड के उर्दू दैनिक में प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री और अखबार में किए गए निवेश से बताया जा रहा है।

विधाननगर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने ECIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद कोलकाता, दिल्ली और रांची समेत कुल सात ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी की छापेमारी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments