HomeCrimeबोकारो में डबल मर्डर से सनसनी, नरेश सिन्हा दंपती की हत्या; बेटे...

बोकारो में डबल मर्डर से सनसनी, नरेश सिन्हा दंपती की हत्या; बेटे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो:– चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी आवासीय कॉलोनी के पश्चिमपल्ली में नरेश सिन्हा और उनके परिवार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गोलीबारी की इस घटना में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी रेणु सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रोहित सिन्हा गोली लगने से घायल हो गया। रोहित का बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके शरीर से गोली निकाल ली है।

घटना के बाद पुलिस ने वारदात की तह तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज, डॉग स्क्वायड और रांची से पहुंची बैलिस्टिक टीम की मदद ली है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की गतिविधियों और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से पहुंची बैलिस्टिक टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल और आसपास के इलाके में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।

मामले की मॉनिटरिंग बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार कर रहे हैं। वे चंद्रपुरा थाना पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, एएसपी चास के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान को लेकर सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पश्चिमपल्ली में हुई इस दोहरे हत्याकांड की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments