Monday, September 16, 2024
HomeJharkhandमुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना : 5 लाख 91 हजार बहनों के खाते...

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना : 5 लाख 91 हजार बहनों के खाते में डाले गये 1000 रूपये

पलामू : झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभुकों का प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन. मेदिनीनगर शहर के हवाई अड्डा मे कार्यक्रम का किया गया आयोजन. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किये . वही पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया साथ ही समानित भी किया .

5 लाख 91 हजार बहनों के खाते में डाले जा चुके हैं 1000 रूपये

आपको बता दें की मंईया सम्मान योजना के तहत साल मे 12 हजार झारखण्ड की गरीब बहन बेटियाँ जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष है उनके खातो मे 1000 रुपया डाले जायेंगे . वही 5 लाख 91 हजार बहनों के खाते में डाले जा चुके हैं 1000 रूपये. 40 लाख बहन बेटी को मंईया सम्मान योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. जिनको हर महीने के 15 तारीख को उनके खाते मे सम्मान राशि डाल दी जायेगी.कार्यक्रम के दौरान मंईया सम्मान योजना के तहत कई बहनो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान पलामू, गढ़वा और लातेहार ज़िले के डीसी,आईजी, डीआईजी,एसपी, डीडीसी समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे वही मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री मिथलेश ठाकुर,मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह,मंत्री बैजनाथ राम,मनिका विधायक राम चंद्र सिंह समेत तीनो ज़िलों के JMM जिला अध्यक्ष, JMM नेता -कार्यकर्ता और हजारो की संख्या मे बहने मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments