HomeJharkhandNH किनारे खड़े 58 बड़े वाहनों पर बोकारो पुलिस की कार्रवाई, ₹37,700...

NH किनारे खड़े 58 बड़े वाहनों पर बोकारो पुलिस की कार्रवाई, ₹37,700 जुर्माना वसूला; क्रेन से जब्ती की चेतावनी

बोकारो: नेशनल हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों के कारण हो रहे हादसों को लेकर बोकारो पुलिस और जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। जमशेदपुर में हुई सड़क दुर्घटना के बाद बोकारो में भी सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।

ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान NH-32 पर ITI मोड़ से तेलगड़िया मोड़ तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 58 वाहनों से 37,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे भविष्य में नेशनल हाईवे के किनारे वाहनों की पार्किंग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुर्माना लगाए जाने के बाद भी यदि वाहन सड़क किनारे से नहीं हटाए गए, तो क्रेन की मदद से वाहनों को जब्त किया जाएगा।

ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। बोकारो क्षेत्र में बड़ी मंडी होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, लेकिन सड़क किनारे पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे प्रबंधन और नगर निगम से भी सहयोग का अनुरोध किया है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments