HomeJharkhandफर्जी दस्तावेज से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की कोशिश, 4 लोगों...

फर्जी दस्तावेज से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की कोशिश, 4 लोगों समेत CSC संचालक पर FIR

झारखंड में वोटर लिस्ट को लेकर फर्जीवाड़े की कोशिश का मामला सामने आया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रयास के आरोप में चार लोगों समेत CSC संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कथित तौर पर गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान मामला सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

झारखंड में SIR के दौरान निर्वाचन विभाग फर्जी वंशावली, गलत प्रमाण-पत्र या दूसरे व्यक्ति के दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के प्रयासों को लेकर सख्त है। निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज के जरिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का प्रयास दंडनीय हो सकता है।

निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments