HomeJharkhandगिरिडीह में राहुल गांधी पर अन्नपूर्णा देवी का तीखा हमला, बोलीं- ‘मॉब...

गिरिडीह में राहुल गांधी पर अन्नपूर्णा देवी का तीखा हमला, बोलीं- ‘मॉब पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बनिए’

गिरिडीह: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मॉब पार्लियामेंट की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री भी मॉब पार्लियामेंट में ही बनना चाहिए। देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाने वाली नहीं है।

सोमवार को गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने ये बातें कहीं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक सवाल खड़े कर रहा है, जबकि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया स्पष्ट कर चुका है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस को ईवीएम और चुनाव आयोग सही नजर आते हैं, लेकिन हारने के बाद वही संस्थाएं गलत लगने लगती हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ हाथ में संविधान लेकर चलने से संविधान की रक्षा नहीं होती, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना भी जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भीड़तंत्र के जरिए लोकतंत्र पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रांची के बाद गिरिडीह और हजारीबाग में भी पदयात्रा निकाली जाएगी।

अन्नपूर्णा देवी ने आम लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और लोकतांत्रिक मूल्यों व संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments