HomeJharkhandकोडरमा में हाइवा और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत...

कोडरमा में हाइवा और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप; सड़क जाम

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के समीप हुआ, जहां हाइवा और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रहा था, जबकि ऑटो डोमचांच से नवलशाही की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रायडीह मोड़ के पास दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली और डोमचांच के फुलवरिया स्थित रामनगर निवासी 55 वर्षीय जीवन मेहता के रूप में हुई है।

वहीं, घायल ऑटो चालक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी सलीम के रूप में की गई है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

इधर, दुर्घटना में दो लोगों की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना में शामिल हाइवा का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 10 CQ 2093 और ऑटो का नंबर JH 02 BX 8155 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments