HomeJharkhandकिडनी एड क्लिनिक ने मनाया पहला स्थापना दिवस, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का...

किडनी एड क्लिनिक ने मनाया पहला स्थापना दिवस, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प

रांची: किडनी एड क्लिनिक ने अपनी स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर प्रथम वर्षगांठ समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास अवसर पर क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. नवीन बर्नवाल सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग और अतिथि मौजूद रहे।

समारोह में क्लिनिक की एक साल की उपलब्धियों और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। साथ ही किडनी से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर इलाज की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. नवीन बर्नवाल ने कहा कि किडनी से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान बेहद जरूरी है। नियमित जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श और उचित देखभाल से कई गंभीर समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

डॉ. बर्नवाल ने क्लिनिक की एक वर्ष की यात्रा में सहयोग देने वाले मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा किडनी स्वास्थ्य के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी दोहराया।

समारोह का समापन सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments