HomeJharkhandपाकुड़ में दिनदहाड़े चोरी, GNM के बंद घर का ताला तोड़ लाखों...

पाकुड़ में दिनदहाड़े चोरी, GNM के बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

पाकुड़:- पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मिशन टोला स्थित सेंट लुक्स अस्पताल के समीप डंगरीटोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार, 23 नवंबर की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आलोक नोयर टुडू और उनकी पत्नी सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर में ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी बेटी भी स्कूल गई हुई थी। इसी दौरान घर को खाली देखकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

शाम करीब 4 बजे जब बेटी स्कूल से घर लौटी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने देखा कि कमरों और स्टोर रूम के ताले टूटे हुए थे तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्से और लॉकर को भी खंगाल डाला था।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर सोने का कंगन, चेन, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया, माला समेत कई कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए। चोरों ने साड़ियां, स्वेटर, रजाई सहित अन्य घरेलू सामान पर भी हाथ साफ किया है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हिरणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आसपास के लोगों में भी चोरी की घटनाओं को लेकर भय और चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments