HomeJharkhandCyclone Impact: झारखंड में आज भी बारिश के आसार, 8 जिलों में...

Cyclone Impact: झारखंड में आज भी बारिश के आसार, 8 जिलों में येलो अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

रांची।

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में आज भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है।

लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। खेतों में लगी धान और मड़ुआ की फसल पर बारिश का सीधा असर पड़ रहा है। फसल की कटाई और उसे सुरक्षित रखने में किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम के इस बदले मिजाज से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लोगों को आने वाले दिनों में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments