HomeJharkhandहजारीबाग में नाले से मिला कुली का शव, हत्या की आशंका से...

हजारीबाग में नाले से मिला कुली का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आलम अंसारी के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आलम अंसारी हबीबी नगर, खिरगांव का रहने वाला था। वह वर्तमान में डामोडीह में किराये के मकान में रहकर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करता था। नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि मोहम्मद आलम अंसारी की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना का जल्द खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

परिजनों ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए उचित मुआवजा देने की भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि परिवार के सामने अब आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने के बाद कटकमदाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

अब स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों की नजर पुलिस जांच पर टिकी है। परिजन जल्द से जल्द घटना का खुलासा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments