Home Jharkhand मोरहाबादी आवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया रूपी सोरेन का...

मोरहाबादी आवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोग

0
5

रांची: मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास आज शोक के माहौल में डूबा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में रखा गया है।

स्वर्गीय रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लगातार लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं।

मोरहाबादी आवास पर मौजूद माहौल गमगीन है और लोग स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here