रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपी बिनोद महली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हटिया लटमा रोड स्थित प्रेमनगर रोड नंबर-6 का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ कथित यौन अपराध का मामला दर्ज है। मामले में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस की ओर से घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

