Home Jharkhand गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0
2

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मालवाहक पिकअप वैन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक सवार युवक गिरिडीह कॉलेज की ओर से शहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह की ओर से बेंगाबाद की तरफ जा रही मालवाहक पिकअप वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

फिलहाल मृतक और घायल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर और अन्य माध्यमों से दोनों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here