HomeJharkhandदेवघर में हथियार के बल पर बाइक लूट का खुलासा, दो आरोपी...

देवघर में हथियार के बल पर बाइक लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई TVS Raider बरामद

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बाइक लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई TVS Raider मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे कांड के वादी 22 वर्षीय साहिल अंसारी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने के बाद उनकी TVS Raider मोटरसाइकिल लूट ली।

घटना को लेकर मोहनपुर थाना में कांड संख्या 141/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया था। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय चन्द्रशेखर ठाकुर, निवासी झांझर, थाना मोहनपुर और 21 वर्षीय नितीश यादव, निवासी कुरेवा, थाना मोहनपुर, देवघर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। इसका इंजन नंबर AF9CR1045843 और चेसिस नंबर MD625AF94R1CA6459 बताया गया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मामले को लेकर देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments