HomeCrimeदुमका में चोरों का आतंक! घर में सोते रहे बुजुर्ग, खिड़की की...

दुमका में चोरों का आतंक! घर में सोते रहे बुजुर्ग, खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों की चोरी

मका नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने की अंगूठियां, जरूरी कागजात और एलसीडी टीवी समेत कई सामान चोरी कर लिए। घटना के वक्त गृहस्वामी पारस नाथ उपाध्याय घर में अकेले सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि देर रात चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गोदरेज का लॉक तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद निकाल लिए। चोर उस कमरे में भी पहुंचे, जहां गृहस्वामी सो रहे थे। वहां से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की कई अंगूठियां और कागजात ले जाने की बात सामने आई है।

चोरी करने के बाद चोरों ने घर के हॉल में रखा एलसीडी टीवी भी उठा लिया और मौके से फरार हो गए। सुबह जब गृहस्वामी की नींद खुली तो उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा और टीवी गायब पाया। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र डॉ. राज कुमार उपाध्याय को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

घटना के बाद शास्त्री नगर के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात की सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments