HomeJharkhandबोकारो में हाईटेंशन तार की चपेट में SBI कर्मचारी की मौत, बाइक...

बोकारो में हाईटेंशन तार की चपेट में SBI कर्मचारी की मौत, बाइक से घर लौटने के दौरान हादसा

बोकारो: चास थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दर्दनाक हादसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी मुकेश कुमार की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश कुमार जैनामोड़ स्थित SBI शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और तेलीडीह टांड़ के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार कार्यालय का काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर उनकी बाइक पर गिर गया। तार के संपर्क में आते ही मुकेश कुमार करंट की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही SBI कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ धनबाद के उप महासचिव राघव सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार बोकारो में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे, जबकि उनके माता-पिता सासाराम, बिहार में रहते हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

मुकेश कुमार के पार्थिव शरीर को केएम मेमोरियल अस्पताल में रखा गया है। वहीं, हादसे के बाद इलाके में जर्जर हाईटेंशन तारों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments