HomeJharkhandगरगा डैम के फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर...

गरगा डैम के फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी

बोकारो:– दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बोकारो की नदियां उफान पर हैं। गरगा डैम में पानी लबालब भरने के बाद जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने डैम के फाटक खोल दिए हैं। फाटक खुलते ही गरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

इधर, चास के भर्रा पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है। बोकारो सेक्टर से भर्रा जाने के लिए बड़ा पुल मौजूद है, इसके बावजूद कुछ लोग छोटे पुल से जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। तेज बहाव के बीच पुल पार करना हादसे को न्योता दे सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी इस स्थान पर बाइक और लोगों के नदी में गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ लोग यहां स्नान करने के साथ-साथ पानी के बीच से पुल पार करते नजर आ रहे हैं।

भर्रा निवासी तौफीक अली ने जिला प्रशासन से पुल के पास बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है, ताकि तेज बहाव के दौरान वाहनों और लोगों की आवाजाही को रोका जा सके।

वहीं, मोहम्मद करीम ने कहा कि बारिश के दिनों में यह पुल बेहद खतरनाक हो जाता है और यहां से गुजरने में लोगों को डर लगता है। उन्होंने प्रशासन से पुल को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments