HomeJharkhandगिरिडीह कॉलेज में पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा का...

गिरिडीह कॉलेज में पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष कई मुद्दे उठाते हुए छात्रों के हित में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से पांच सूत्री मांगें रखी गई हैं। इनमें शैक्षणिक सत्र को निर्धारित समय पर संचालित करने, प्रोफेसर विनिता कुमारी को राजनीति से दूर रहकर शिक्षण कार्य करने, जेल गए प्रोफेसर सतीश यादव के मामले की जांच कराने और पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार के कार्यकाल में हुई कथित अवैध निकासी की जांच कराने की मांग शामिल है।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई है।

वहीं, कथित फर्जी निकासी की जांच और प्रोफेसर एमएन सिंह को हटाने की मांग को लेकर एबीवीपी के दो छात्र नेता पहले से ही सात दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया था।

ऐसे में झारखंड छात्र मोर्चा के अनिश्चितकालीन धरने से गिरिडीह कॉलेज परिसर में छात्र संगठनों का आंदोलन और तेज हो गया है। छात्र नेताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments