रांची:– झारखंड की राजधानी रांची में चिकित्सा जगत का बड़ा राष्ट्रीय समागम होने जा रहा है। ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की 5वीं मिड-टर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी पहली बार रांची को मिली है।
25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1,000 से अधिक शीर्ष नेत्र रोग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल होंगे।
कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में आयोजित प्रेस वार्ता में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन से झारखंड के दूर-दराज के मरीजों तक भी विश्वस्तरीय नेत्र उपचार और आधुनिक तकनीकों की जानकारी पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सम्मेलन में आधुनिक नेत्र चिकित्सा, रोबोटिक्स, उन्नत डायग्नोस्टिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों पर विशेषज्ञ गहन चर्चा करेंगे।
ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. बी.पी. कश्यप ने कहा कि यह सम्मेलन झारखंड में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों और विशेषज्ञ अनुभवों को स्थानीय एवं युवा डॉक्टरों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।


