HomeJharkhandहुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में डूब रहे दो...

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में डूब रहे दो पर्यटकों को बचाया

रांची:- झारखंड के प्रसिद्ध हुंडरू फॉल में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। बिहार के आरा से घूमने पहुंचे दो पर्यटक मगतूमारा दह में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को पानी में संघर्ष करते देख मौके पर तैनात पर्यटक मित्र ने तत्काल पानी में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

समय पर मदद मिलने से दोनों पर्यटकों की जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दोनों पर्यटकों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में हुंडरू फॉल के आसपास जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव और गहराई भी बढ़ जाती है। ऐसे में पर्यटकों के लिए गहरे पानी में जाना जोखिम भरा हो सकता है।

प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की ओर से पर्यटकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और पानी में उतरने से पहले सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments