HomeCrimeभूली मोड़ पर दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई समेत 2 घायल;...

भूली मोड़ पर दिनदहाड़े फायरिंग, फहीम खान के भाई समेत 2 घायल; CCTV खंगाल रही पुलिस

धनबाद के भूली मोड़ इलाके में सोमवार पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान और उसके साथ मौजूद सद्दाम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सानू खान और सद्दाम किसी काम से भूली मोड़ क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सानू खान को असर्फी अस्पताल, जबकि सद्दाम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद भूली मोड़ इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments