HomeCrimeरांची में सरिया लदा टेंपो चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हरमू...

रांची में सरिया लदा टेंपो चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हरमू से वाहन और छड़ बरामद

रांची:– जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में सरिया लदे टेंपो चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए लाल रंग के टेंपो के साथ उसमें लदा सरिया भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे विक्की कुमार साव की स्टील दुकान से ऑर्डर के अनुसार सरिया डिलीवरी के लिए टेंपो वाहन में लोड कराया गया था। डिलीवरी का समय शाम करीब 5 बजे निर्धारित था। इसी वजह से चालक संतोष कुमार ने सरिया लदा टेंपो सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

जब चालक डिलीवरी के लिए वापस वाहन के पास पहुंचा तो टेंपो वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चला, जिसके बाद जगरनाथपुर थाना, रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 12 सितंबर 2026 को हरमू गंगानगर रोड नंबर-02 से चोरी हुआ टेंपो बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ बौना (करीब 29 वर्ष) और विक्की वर्मा (करीब 42 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र, रांची के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने चोरी हुए टेंपो के अलावा उसमें लदा 8 एमएम का 10 बंडल और 10 एमएम का 7 बंडल सरिया भी बरामद किया है। कार्रवाई में जगरनाथपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments