HomeJharkhandझारखंड एयर एम्बुलेंस हादसा: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - प्लेन में ब्लैक...

झारखंड एयर एम्बुलेंस हादसा: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – प्लेन में ब्लैक बॉक्स ही नहीं था!

रांची/चतरा, 12 सितंबर:– झारखंड में पिछले महीने हुए दर्दनाक एयर एम्बुलेंस क्रैश की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने एविएशन सिस्टम की पोल खोल दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का शिकार हुए विमान में ब्लैक बॉक्स ही नहीं लगा था। DGCA के नियमों के मुताबिक छोटे चार्टर प्लेन में ब्लैक बॉक्स अनिवार्य नहीं है, इसी नियम की खामी के कारण अब हादसे की असली वजह पता लगाना मुश्किल हो गया है।

जांच में प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम और घने कोहरे को हादसे की मुख्य वजह माना गया है। चतरा के जंगल में क्रैश हुए इस एयर एम्बुलेंस में मरीज समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ब्लैक बॉक्स होता तो पायलट की आखिरी बातचीत और तकनीकी खराबी का पता चल जाता। अब सरकार DGCA से नियम बदलने की मांग कर रही है ताकि सभी एयर एम्बुलेंस में ब्लैक बॉक्स अनिवार्य किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments