हजारीबाग:– चौपारण थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास एक दुकान में कोलकाता से आई कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों को लंबे समय से इलाके में नकली सिगरेट की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर कंपनी की टीम ने चौपारण पुलिस के साथ मिलकर दुकान पर छापेमारी की।
पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, जब्त सिगरेट की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

