रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही CID के सामने कई अहम तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, CID की पहली छापेमारी के बाद पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते पर कई डिजिटल सबूत और उपकरण नष्ट करने का आरोप है।
बताया गया है कि छापेमारी के तुरंत बाद ख्यांगते ने इस्तीफा दिया और अपना आधिकारिक लैपटॉप व पेन ड्राइव साथ ले गए। CID की फॉरेंसिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से डेटा डिलीट करने, स्क्रैप करने और स्टोरेज से छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आने का दावा किया गया है।
जांच में वन क्षेत्र अधिकारी (FRO) परीक्षा की 350 से अधिक OMR शीट और सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा की 150 से अधिक OMR शीट में कथित हेरफेर का भी उल्लेख है। मामले में CID की जांच आगे बढ़ने के साथ कई अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।

