HomeJharkhandSIR की 7 सितंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित, BLO के जरिए...

SIR की 7 सितंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित, BLO के जरिए मिलेगी अगली तारीख की सूचना

News Post:

रांची:– झारखंड सरकार ने उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया है। इसी के मद्देनजर 7 सितंबर, सोमवार को निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत होने वाली सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, सुनवाई से संबंधित सभी मतदाताओं को अगली तारीख की जानकारी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से अलग-अलग दी जाएगी। संबंधित मतदाताओं से अपील की गई है कि वे BLO की ओर से मिलने वाली आगामी सूचना का इंतजार करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करें।

मतदाताओं को फिलहाल 7 सितंबर को सुनवाई के लिए निर्धारित स्थल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। अगली तिथि की सूचना मिलने के बाद ही निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments