HomeJharkhandचौपारण-बरही NH पर जाम से निपटने की कवायद तेज, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर...

चौपारण-बरही NH पर जाम से निपटने की कवायद तेज, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

हजारीबाग | झारखंड:-चौपारण से बरही तक NH पर लगातार लग रहे जाम और सड़क सुरक्षा की समस्या को लेकर NHAI ने कार्रवाई तेज कर दी है। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और बरही SDPO ने बरही चौक, बिलौतिया मोड़, रसौइया धमना और चौपारण का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जाम के कारणों, सर्विस लेन, अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, जलजमाव और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सर्विस लेन को जल्द दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए।

इसके अलावा आवश्यक स्थानों पर साइनेज और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments