HomeJharkhandजमशेदपुर को जल्द मिलेगी मानगो फ्लाईओवर की सौगात, जाम की समस्या से...

जमशेदपुर को जल्द मिलेगी मानगो फ्लाईओवर की सौगात, जाम की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत

जमशेदपुर | झारखंड:-

जमशेदपुर की जनता को जल्द मानगो फ्लाईओवर की सौगात मिलने की उम्मीद है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्षों से मानगो इलाके में लगने वाले लंबे जाम से परेशान लोगों को इसके पूरा होने के बाद बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मानगो में हर दिन लगने वाले जाम से वाहन चालक, स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम नागरिक परेशान होते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता मिली, जिसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण जमीन पर उतर सका।

अवधेश सिंह के अनुसार फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद मानगो में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम कम होगा और लोगों के समय की बचत होगी। उन्होंने इसे वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह है, वहीं स्थानीय लोग भी परियोजना के जल्द पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments