HomeCrimeधनबाद लॉ कॉलेज में रैगिंग विवाद पर गरमाई छात्र राजनीति, आइसा ने...

धनबाद लॉ कॉलेज में रैगिंग विवाद पर गरमाई छात्र राजनीति, आइसा ने ABVP पर लगाया साजिश का आरोप

धनबाद | झारखंड:-धनबाद लॉ कॉलेज में रैगिंग को लेकर सामने आए विवाद के बाद छात्र राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर आइसा के छात्र नेताओं ने एलसी रोड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा।

आइसा की प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहा महतो और छात्र नेता अभिषेक सिंह ने रैगिंग के आरोपों को खारिज करते हुए इसे मनगढ़ंत कहानी बताया। छात्र नेताओं का आरोप है कि मामले को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और ABVP से जुड़े लोगों द्वारा आइसा को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

आइसा नेताओं ने कहा कि लॉ कॉलेज में रैगिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, विवाद से जुड़ी शिकायत के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments