चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में ‘डॉक्टर बंगाली’ के नाम से संचालित एक निजी क्लीनिक पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। जांच के बाद अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर दिया।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्लीनिक लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए इलाज का प्रमुख माध्यम रहा है।
क्लीनिक सील होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों के सामने इलाज को लेकर परेशानी खड़ी होने की बात ग्रामीणों ने कही। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और क्लीनिक को जल्द खोलने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई के कारणों और क्लीनिक से संबंधित जांच के विस्तृत निष्कर्ष का इंतजार है।

