HomeJharkhandFJCCI चुनाव: अंचल फिकर और पवन शर्मा निर्विरोध, 9 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की...

FJCCI चुनाव: अंचल फिकर और पवन शर्मा निर्विरोध, 9 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की अंतिम सूची जारी

रांची, 3 सितंबर 2026:– फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव समिति की ओर से कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। चैंबर भवन, रांची से जारी पत्र के अनुसार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए 9 नामों की अंतिम सूची जारी की गई है।

जारी सूचना के मुताबिक अमरजीत सिंह सलूजा कोयलांचल डिवीजन, विजय आनंद मूनका कोल्हान डिवीजन, विनय कुमार अग्रवाल नॉर्थ छोटानागपुर डिवीजन, उदय शंकर दुबे पलामू डिवीजन, अमित कुमार जायसवाल संताल परगना डिवीजन, आकाश पांडेय संताल परगना डिवीजन, राजेश अग्रवाल संताल परगना डिवीजन, राजेश कुमार महतो साउथ छोटानागपुर डिवीजन तथा दामोदर कुमार कसेरा साउथ छोटानागपुर डिवीजन से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए अंतिम सूची में शामिल हैं।

चुनाव समिति की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि अंचल फिकर को चेयरमैन और पवन शर्मा को को-चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के लिए भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों का नामांकन प्राप्त हुआ है।

पत्र में उल्लेख है कि कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए तीन प्रमंडलों—दक्षिण छोटानागपुर, संताल परगना और उत्तर छोटानागपुर—से प्रत्याशियों के साथ-साथ दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो-दो प्रत्याशियों का नामांकन प्राप्त हुआ है। चुनाव समिति के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

FJCCI की ओर से जारी सूची में कार्यकारिणी समिति के उम्मीदवारों में पौरुष जैन, पम्मीला कुमारी, पूजा ढाढा, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राहुल साबू, राजेश गदोड़िया (आनंद), राम बंगार, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहिया पवन, शैलेश अग्रवाल, साजल श्रॉफ, संतोष कुमार, संतोष ओराॅन, शैलेन्द्र कुमार सुमन, शंकर शम्भु राजेश, शरवन कुमार, श्रीकृष्णा अग्रवाल (KISU), सुबोध कुमार जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील कलरा, सुनील कुमार अग्रवाल (चुरिवाल), सुनील कुमार गुप्ता, सुराज सेठ, तेजिंदर सिंह, तुलसी पटेल, उमंग सुल्तानिया, विकास अग्रवाल (झाझरिया), विकास विजयवर्गिया और विनीता सिंघानिया समेत अन्य नाम शामिल हैं।

अब FJCCI चुनाव में इन पदों को लेकर आगे की प्रक्रिया पर कारोबारियों और चैंबर सदस्यों की नजर रहेगी। चुनाव समिति ने सभी संबंधित सदस्यों के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments